Monday, August 16, 2021

इन 10 मीडिया नेटवर्क के चैनल ‘इशारा’ और ‘शोबॉक्स’ पूरे भारत में डीडी फ्री-डिश पर होंगे लॉन्च

By Samachar Vishesh

Chandigarh August 16, 2021:- इन 10 मीडिया नेटवर्क कई चैनल चलाता है। 16 अगस्त से यह नेटवर्क भारत के सभी शहरी क्षेत्रों के साथ - साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी छाप छोड़ने वाला है। 16 अगस्त से डीडी फ्री-डिश के साथ नेटवर्क को विस्तार दिया जा रहा है।

सम्पूर्ण भारत के दर्शक अब ‘इशारा’ और ‘शोबॉक्स’ जैसे दो नए चैनलों के जरिए आकर्षक कार्यक्रमों का आनंद उठा पाएंगे। जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘इशारा’ 1 मार्च 2021 को लॉन्च हो चुका है और वर्तमान में इस पर कई धारावाहिक प्रसारित किए जा रहे हैं। ये कहानियां भारतीय संस्कृति से जुड़ी हैं और आधुनिकता के साथ इन्हें पेश किया जा रहा है। इनमें पौराणिक कथाओं पर आधारित ‘पापनाशिनी गंगा’,  रोमांटिक-थ्रिलर ‘अग्नि-वायु’ और पारिवारिक ड्रामा ‘जननी’ जैसे धारावाहिक शामिल हैं।

ऐतिहासिक विषय पर आधारित ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, कॉमेडी शो ‘गुजरात भवन’ के साथ बहुप्रतीक्षित अपराध श्रृंखला ‘फरार कब तक’,  जिसे अभिनेता अतुल कुलकर्णी प्रस्तुत कर रहे हैं, भी 16 अगस्त से चैनल पर प्रसारित की जाएगी। इस चैनल पर जल्द ही हॉरर शो ‘रात होने को है’ और सेलिब्रिटी चैट शो ‘भाभी के प्यारे… प्रीतम हमारे’ जैसी विभिन्न शैलियों के शोज़ भी शामिल होंगे।

इसी तरह,  युवाओं के मनोरंजन के लिए नेटवर्क का म्यूज़िक चैनल ‘शोबॉक्स’ 2019 में लॉन्च किया गया। यह अपनी नई पहचान और नए रूप के साथ आ रहा है। ‘शोबॉक्स’ एक यूथ म्यूज़िक चैनल है जो युवाओं के दिल को प्रतिबिंबित करता है।

IN10 मीडिया नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पित्ती कहते है, ‘भारतीय मीडिया जनरल एंटरटेनमेंट चैनल और हिंदी म्यूज़िक चैनल, दोनों के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। हमारा उद्देश्य इन शैलियों के बाज़ार में हिस्सेदारी हासिल करना है। डीडी फ्री-डिश पर आना इसी दिशा में एक उचित कदम है।’

 

No comments:

Post a Comment