Friday, November 16, 2018

श्री गोपाष्टमी का पर्व गौ माता पूजन के रूप में आयोजित किया


By Samachcr Vishesh News
Chandigarh 16th November:- श्री गोपाष्टमी का पर्व आज भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता के नेतृत्व में गौ माता पूजन के रूप में आयोजित किया गया। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर 20 चंडीगढ एवं कैम्बाला स्थित गोपाल मणि गौशाला कैम्बाला मे महिलाओं ने वहां जाकर गौ माता की पूजा आरती एवं गोग्रास खिलाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर गौ माता का  आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री चैतन्य गोरिया मठ चंडीगढ़ के अध्यक्ष पूज्य बामन जी महाराज ने श्रोताओं को बताया कि गौ माता की सेवा करने से वांछित फल की प्राप्ति होती है एवं गाय विश्व में किसी प्राणी का भी कर्ज रखती बल्कि तुरंत फल प्रदान करती है।
कार्यक्रम में रूबी गुप्ता, उपाध्यक्ष रेखा रावत, जिला प्रधान रंजना, सोनम एवं मीरा पासवान सहित अनेकों महिला कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

No comments:

Post a Comment