Monday, November 25, 2019

वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने सीखा जूट और पेपर बैग्स बनाना


By Samachar Vishesh News
Chandigarh 25th November:- महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से जूट एवं पेपर बैग्स बनाओ वर्कशॉप का आयोजन किया गया।  इसका संचालन आर्ट एंड क्राफ्ट की टीचर किरण प्रभा की देखरेख में  किया गया   उन्होंने बच्चों को पेपर जूट के थैले बनाना सिखाए।   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि प्लास्टिक थैलों से प्रदूषण फैलता हैए जल्दी नष्ट होने के कारण भूमि के उपजाऊपन को भी कम करता है। यह पौधों को पनपने में बाधा उत्पन्न करता है।  इन थैलों में काफी मात्रा में विषाणु होते हैं इसलिए इनमें खाद्य पदार्थ नहीं डालने चाहिए।  इसे खाने  से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जीव जंतु पॉलिथीन को खाकर अपनी जाएं गंवा रहे हैं।  नदिंयों का जल भी इन्ही प्लास्टिक थैलों के कारण ही प्रदूषित हो रहा है। 
विद्यार्थियों ने जूट बग्स की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि यह पृथ्वी के आवश्यक तत्वों को हानि नही पहुँचाता है।  यह पर्यावरण सहयोगी होने के कारण जहरीली गैसें तथा नुकसानदायक रासायनिको को पैदा नहीं होने देता।  जूट और पेपर के थैले जल्दी  गल जाते हैं।  इससे निकलने वाला धुआं जहरीला नहीं होता है। 
वर्कशॉप का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ  बनाने  से संबधित बढ़चढ़ हिस्सा लेने के कारण लोगों में जागरूकता रही है। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को आगाह करना तथा जूट पेपर थैलों के प्रयोग को बढ़ावा देना था। 

No comments:

Post a Comment