Tuesday, October 5, 2021

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ ने कार्यकारिणी की घोषित: 16 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी शोभायात्रा

By Samachar Vishesh News

Chandigarh, Oct.05, 2021:- प्राचीन भगवान वाल्मीकि आश्रम सेक्टर 20 सी ,चंडीगढ़ में एक बैठक भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी, चंडीगढ़ के चेयरमैन लव कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चेयरमैन लव कुमार ने अपनी कैबिनेट की सर्वसम्मिति से घोषणा की। लव कुमार द्वारा घोषित कार्यकारिणी कुछ इस प्रकार है:-

सलाहकार समिति:-हरफूल कल्याण, शामलाल घावरी, भगत राज तिशावर, के.पी.गहलोत, रजिंदर मकवाना, कृष्ण कुमार चढ़ढा, गुरचरण सिंह, ओम प्रकाश सैनी, कुलदीप टीटा, ज्योति हंस, ओम पाल चावर, गीता राम, प्रवीण शाह और कालू राम सूद

को शामिल किया गया है । जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए रवि आदिवाल, रजिंदर कांगड़ा, सोनू गहलोत, रतन चौहान और पवन अटवाल शामिल है।  इसी प्रकार महासचिव पद के लिए विजय लोहेरा, सुनील बोध, संजीव राही और मनोज लारा का नाम घोषित किया गया है। सचिव पद के लिए राम कुमार गहलोत, विजय कुमार, अमित कुमार, करण सिंह मकवाना और रघु के नामों की घोषणा की गयी। सह- सचिव पद के लिए रवि राणा, जोनी, सुभाष गहलोत, आकाश मकवाना और सतबीर सिंह की घोषणा हुई। प्रचार सचिव के लिए दिनेश लाहोरे, कृष्ण पागल, राजपाल शम्भुक, सिताब सिंह और रजत (मलोया) के नाम घोषित किये गए। वहीँ प्रेस सचिव पद के लिए विपिन शेरगिल और ऋषि तुषामर को घोषित किया गया। महिला विंग के लिए

ममता राणा - उपाध्यक्ष, मीनु मालिक, सविता और चंदा गौतम को शामिल किया गया है। कार्यकारणी सदस्यों में राज कुमार, हरजिंदर सिंह प्रिंस, सतीश गोरखा, सुंदर कुमार पीजीआई, रजत पीजीआई, राहुल पीजीआई, रिंकू डीएमसी, नीटू और अरुण जगीरा के नाम शामिल हैं ।

 

No comments:

Post a Comment