Monday, February 10, 2020

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने 240 आदिवासी बच्चों को बांटे जूते

By Samachar Vishesh News
Chandigarh 10th Feb, 2020:- चंडीगढ़ व्यापार मंडल के लेबर सेल कमेटी द्वारा आज झारखंड के 240 आदिवासी बच्चों को जूते बांटे गए और भविष्य में उनके सुखद जीवन की मंगल कामना की गई। नेहरू युवा केन्द्र चंडीगढ़ की ओर से आयोजित 12वें आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत सेक्टर 24 के इंदिरा हॉलीडे होम में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के लेबर सेल कमेटी के पदाधिकारियों चिरंजीव सिंह, अनिल वोहरा और रविन्द्र सिंह उर्फ बिल्ला सहित अन्य सदस्यों ने झारखंड से आये 240 आदिवासी बच्चों से मुलाकात की और सम्मान स्वरूप उन्हें उच्च क्वालिटी के जूते भेंट किए।

No comments:

Post a Comment