Saturday, February 22, 2020

पी एस सोढ़ी बने सेक्टर 40 मार्किट एसोसिएशन के प्रधान


By Samachar Vishesh News
Chandigarh 22nd Feb:- सेक्टर 40 सी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के आज हुए चुनाव में पी एस सोढ़ी नए प्रधान चुन लिए गए है। उनकी नियुक्ति की घोषणा चंडीगढ़ व्यापार मंडल की लेबर सेल कमेटी के चेयरमैन रविंदर सिंह उर्फ बिल्ला ने की। इस मौके चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पैटर्न चिरंजीव सिंह भी मौजूद थे।इसके अलावा मार्किट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सेक्टर 40 सी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए आज चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमे प्रधान पद के लिए नामांकन के लिए आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इस पद के लिए पी एस सोढ़ी का ही एक मात्र आवेदन आया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। उनके नाम और पद की औपचारिक घोषणा चण्डीगढ़ व्यापार मंडल की लेबर सेल कमेटी के चेयरमैन रविंदर सिंह उर्फ बिल्ला ने की और उन्हें मुबारकबाद दी एवम चंडीगढ़ व्यापार मंडल की तरफ से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
पी एस सोढ़ी ने प्रधान पद के लिए चुने जाने पर मार्किट के सदस्यों का आभार जताया। पी एस सोढ़ी ने कहा कि मार्किट के सभी दुकानदारों संग तालमेल बिठा सबको साथ लेकर चलेंगे। मार्किट की अंदरूनी समस्याओ के अलावा प्रशासन और नगर निगम संबंधित समस्याओं को हल करवाने के सदैव प्रयासरत रहेंगे।

No comments:

Post a Comment