Friday, December 10, 2021

माता ने पुत्र के समर्थन में किया डोर टू डोर प्रचार: वार्ड नम्बर 11 भाजपा उम्मीदवार बेटे अनूप गुप्ता के हक में मांगे वोट

By Samachar Vishesh News

Chandigarh, Dec.10, 2021:- नगर निगम चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक रहा है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। उम्मीदवारों उनकी टीम के सदस्यों द्वारा अपने वार्ड में चुनाव प्रचार में तेजी ला दी गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 11 से भाजपा उम्मीदवार अनूप गुप्ता के चुनाव प्रचार में उनके पारिवारिक सदस्य भी जान से जुट चुके हैं। उनकी माता नीलम गुप्ता ने भी ने आज भाजपा नेताओं और अपनी सहयोगियों के साथ टीम बना कर सेक्टर 21 में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क साधा औऱ अनूप गुप्ता के हक में वोट मांगे। आशा जसवाल द्वारा वार्ड में किये गए विकास कार्यों का उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वार्ड निवासियों ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। इस मौके उनके साथ मंडल प्रधान सुमिता कोहली उनकी टीम सहित अन्य ने भी प्रचार में सहयोग दिया।

नीलम गुप्ता ने वार्ड वासियों को भरोसा दिया कि चुनाव जीतने के बाद अनूप गुप्ता वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा उपलब्ध रहेंगे, वार्ड से सम्बंधित मुद्दों को वो गंभीरता से निगम सदन में उठाएंगे।

 

No comments:

Post a Comment