Wednesday, December 29, 2021

शहर में भाजपा को फिर झटका: पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चंद्र साथियों संग आप में हुए शामिल

By Samachar Vishesh News

Chandigarh, Dec.29, 2021:- भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चंद्र अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए।राज सिंह, सन्नी कुमार, राम कुमार, हरजिंदर सिंह ने भी आप का दामन थामा। दिल्ली से विधायक विनय मिश्रा ने राम चंद्र और उनके साथियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। मिश्रा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। राम चंद्र ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी,उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। 

उन्होंने  कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के आपसी मतभेद और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी भाजपा की हार बड़ा कारण है। आने वाले कुछ समय में भाजपा भी कांग्रेस की तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा के कई नव निर्वाचित पार्षद आप में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment