Sunday, December 26, 2021

थेवासा का चंडीगढ़ में प्रवेश - एलांते मॉल, चंडीगढ़ में एक शानदार सेंटर का शुभारंभ

By Samachar Vishesh News

Chandigarh, Dec.26, 2021:- फैशन के रुप में  चंडीगढ़ को अब एक नया पता मिला है, नए जमाने के फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड थेवासा ने आज एलांते मॉल में अपना स्टोर को लॉन्च किया। थेवासा एक दिल्ली बेस्ड ब्रांड है जो कि भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित होने के साथ, इसे आज की महिलाओं के लिए एक कंटेम्पररी स्पिन प्रदान करता है। इसमें कंटेम्पररी भारतीय परिधान से लेकर हाथ से बने स्टोनवेयर, स्टेशनरी और घरेलू सामान तक की कई चीजें मौजूद हैं।

लोकप्रिय एलांते मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित, थेवासा स्टोर सुकूनदायक अनुभव प्रदान करता हैजो की व्हाइट एंड ब्लू, लाइमस्टोन की दीवारें तथा चीयर फुल लाइटिंग से सज़ा है।  यह नया स्टोर महिलाओं के परिधान - कुर्ता, कॉर्ड सेट और बढ़िया मूल कपास और चंदेरी साड़ियों में नए संग्रह पेश करेगा। घर की सजावट की वस्तुओं के अनूठे संग्रह में कॉफी मग, थाली, कुशन और बहुत कुछ है!

ब्रांड का यह उत्तर भारत में तीसरा स्टोर है, जिसमे से अन्य दो खान मार्केट, नई दिल्ली और डीएलएफ प्रोमेनेड, वसंत कुंज, नई दिल्ली में हैं।

लॉन्च के इस अवसर पर थेवासा की फाउंडर नेहा कालरा ने कहा कि हम चंडीगढ़ के एलांते मॉल, जो कि इस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, में अपने पहले स्टोर के लांच की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित है।

थेवासा की डिज़ाइन हेड अर्ची मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ की महिलाएं अपने सार्टोरियल स्टाइल के लिए जानी जाती हैं - दृष्टिकोण में वैश्विक लेकिन दिल से भारतीय। वे थेवासा महिला के साथ बहुत जुड़े हुए हैं - एक वैश्विक व्यक्तित्व के रूप में अद्वितीय और भारतीय कलात्मक परंपराओं पर गर्व है। हमें विश्वास है कि हमारे पास उनके लिए जो संग्रह हैं उन्हें वे पसंद करेंगे - और यहां सभी के लिए कुछ कुछ है!

थेवासा का नेतृत्व मुख्य रूप से महिलाओं की एक टीम द्वारा किया जाता है। थेवासा की रिटेल एक्सपेंशन और मर्चेंडाइजिंग हेड दीपांशी शहरावत भी स्टोर लॉन्च के इस मौके पर मौजूद थी। दीपांशी ने कहा कि चंडीगढ़ वास्तव में एक कॉस्मोपॉलिटियन शहर है जोकि अपने एलिगेंस पारंपरिक डिजाइन एस्थेटिक्स के साथ-साथ आधुनिकता को भी खूबसूरती के साथ मिश्रित करता है। आधुनिक डिज़ाइन से तैयार हमारा यह स्टोर सेंटोरिनी वाइब्स से प्रेरित है, जो कि इंडियन कुर्तियों  और पेस्टल कलर्स वाले डिनरवेयर का एक बेहद खूबसूरत मिश्रण है।

 

No comments:

Post a Comment