Thursday, December 23, 2021

शोभायात्रा में शामिल संगत में ओंकार चैरिटेबल ने बांटे फल

By Samachar Vishesh News

Chandigarh, Dec.23, 2021:- क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय द्वारा आज शहर भर में शोभायात्रा निकाली गईं।सेक्टर 18 सी एन आई से शुरू होकर विभिन्न सेक्टर के अंदरूनी एरिया से निकाली गई शोभायात्रा का शहर की विभिन्न मार्केट्स में भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर 24 में भी शोभायात्रा के पहुंचने पर ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सभी अनुयायियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान सभी मे फल बांटे गए। जिसमे विशेषत केले, सेब, पपीता, चीकू और  संतरा विशेष थे।

फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह विल्ला और उनकी टीम के सदस्यों ने शोभायात्रा आयोजक कमेटी के अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके सांता क्लॉज ने भी सहयोग देते हुए शोभायात्रा में शामिल लोगों में फल बांटे।

 

No comments:

Post a Comment