Tuesday, August 13, 2019

एन जी ओ दी लास्ट बेंचर्स ने सफाई कर्मियों के साथ मनाया रक्षा बंधन: राखी बाँध सफाई कर्मी भाईओं से लिया रक्षा मान सम्मान का वादा


By Samachar Vishesh News
Chandigarh 13th Aug:- बहन भाई के आपसी प्यार का प्रतीक  रक्षा बंधन का त्योहार विश्व भर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाता है। इसी क्रम में आज एन जी ओ द लास्ट बेंचर्स द्वारा भी एक अलग पहल करते हुए सफाई कर्मियों के साथ रक्षा बंधन का पावन त्योहार बड़े ही उत्साह से मनाया गया।
एन जी ओ ने सेक्टर 19 के कम्युनिटी सेन्टर में वार्ड नंबर 17 के लगभग 50 सफाई कर्मियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। संस्था की महिला सदस्यों ने सभी सफाई कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी।
इस अवसर पर नगर निगम की पूर्व मेयर आशा जसवाल मुख्य अतिथि थी और भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की महामंत्री नीलम गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद थी। इस अवसर पर एन जी ओ द लास्ट बेंचर्स की महिला सदस्य शशि बाला, दिव्या, ऋतू, तरीका और अनीता जिंदल भी मौजूद थी।
संस्था की प्रेजिडेंट स्मिता कोहली ने बताया कि बहन भाई के पावन प्रेम के प्रतीक राखी का हिन्दू धर्म मे गहरा स्थान है। उनकी संस्था ने भी आज सफाई कर्मियों को राखी बांध इस त्योहार को उनके साथ मनाया है। उनके साथ खुशियों के इन पलों को सांझा किया है।
इस मौके सफाई कर्मियों ने पूर्व मेयर आशा जसवाल से कहा की राखी के पावन मौके उन्होंने सभी भाईओ को राखी बांध जो सम्मान दिया है। उसका वो सभी तहेदिल से आभार जताते है। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए जरूरी सामान जैसे बांस, छला और झाड़ू की तीली उन्हें उपलब्ध नही हो पाता है। उन्हें ये सब अपनी जेब से इंतेज़ाम करना पड़ता है। कृपया इस ओर ध्यान दे।
आशा जसवाल ने कहा कि रक्षा बंधन के मौके उनकी बड़ी बहन होने के नाते वो उन सबको आश्वस्त करती है कि उनकी इस जायज मांग को वो नगर निगम सदन में रखेंगी और पुरजोर प्रयास करेंगी की उन्हें ये सब सामान समय पर मिल सके।

No comments:

Post a Comment