Tuesday, August 20, 2019

त्यागी ब्राह्मण सभा ने त्यागी स्मारिका छापने का लिया निर्णय


By Samachar Vishesh News
Chandigarh 20th Aug:- त्यागी ब्राह्मण सभा की बैठक गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ में हुई। बैठक की मेजबानी महासचिव सुशील त्यागी ने अध्यक्षा चंद्रपाल त्यागी ने तथा संचालन कमल त्यागि ने किया। नए सदस्यों के स्वागत के साथ बैठक शुरू हुई।
सचिव कमल त्यागी ने साइबर अपराध और ऑनलाइन लेनदेन धोखाधड़ी के बारे में सभी सदस्यों को निर्देशित किया और उन्हें नकली कॉल और साइट से सावधान रहने के लिए कहा। सीनियर सदस्य योगेश्वर त्यागी और वेद प्रकाश ने शरीर के लिए स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी और महत्वपूर्ण खनिजों के बारे में बताया।
बैठक में सदस्यों ने त्यागी स्मारिका को छापने का निर्णय लिया। त्यागी स्मारिका के लिए चुने गए सदस्य हैं मुख्य संपादक देवराज त्यागीसंपादक योगेश्वर त्यागीसहायक संपादक कमल त्यागीनेहा त्यागीरीना त्यागीउषा त्यागी और ममता त्यागी।
अंत में अध्यक्ष चंदर पाल त्यागी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment